पति के शोषण से परेशान पत्नी ने समाधान अधिकारी से की शिकायत

(अरविंद दुबे)
कोंच(जालौन)। लड़ाई झगड़ा करके पति ने पत्नी को बच्चों सहित घर से निकाल दिया और जब पत्नी मायके मैं रहकर गुजारा करने लगी तो वहां भी पति ने आकर परेशान करना शुरू कर दिया।

             तहसील क्षेत्र के ग्राम टोपोर निवासिनी जानकी पत्नी जय करन ने दिन शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण थाना दिवस में प्रभारी अधिकारी को एक प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि मेरा पति पंचायती राज बिभाग में फोर्थ क्लास कर्मचारी है जिसने लड़ाई झगड़ा करके मुझे बच्चों सहित घर से निकाल दिया और जब मैं मायके में रहने लगी तो वहां पर भी आकर मुझे परेशान करता है जानकी ने प्रभारी अधिकारी से पति के द्वारा हो रहे मानसिक व शारीरिक शोषण की जांच कराते हुए भरण पोषण दिलवाए जाने की मांग की है।
फोटो परिचय- प्रार्थना पत्र देने जाती पीड़िता

Post a Comment

Previous Post Next Post