(कैफ रजा)
कालपी(जालौन)। शनिवार को कालपी कोतवाली परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसीलदार अभिनव कुमार तिवारी ने की, जबकि कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
समाधान दिवस के दौरान कुल दो शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से एक का तत्काल निस्तारण कर दिया गया, जबकि दूसरी शिकायत के समाधान के लिए संयुक्त टीम को मौके पर भेजा गया है। पहले प्रकरण में ग्राम मांगरोल की रहने वाली रेखा देवी ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उनके कैंसर पीड़ित पति द्वारा बोई गई फसल को विपक्षी जबरन काट रहे हैं। वहीं दूसरे मामले में ग्राम सुरहती थाना आटा की मुन्नी देवी ने अपनी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत करते हुए उसे खाली कराने की मांग की। तहसीलदार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व से जुड़े मामलों में मौके पर पहुंचकर निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अतिरिक्त निरीक्षक अवनीश कुमार ने जानकारी दी कि प्राप्त शिकायतों में से एक का निस्तारण कर दिया गया है, जबकि शेष मामले में पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को कार्रवाई के लिए भेजा गया है।
इस दौरान चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह चंदेल, उपनिरीक्षक ओमकार सिंह, राजस्व निरीक्षक हरेंद्र सिंह सेंगर, लेखपाल जितेंद्र कुमार, राघवेंद्र निरंजन सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
फोटो परिचय- थाना समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनते अधिकारी

Post a Comment