शिक्षा के विकास के लिए शिक्षक और समाज में समन्वय होना जरूरी-यादव


कदौरा(जालौन)। कदौरा विकास खंड के प्रा० वि० उदनपुर में शनिवार को शिक्षा संकुल चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान प्रधिनिधि महेन्द्र सिंह यादव द्वारा तथा संचालन आशीष प्रनामी एवं अर्चना गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से किया गया । कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान ने अपने उद्बोबधन में  कहा कि शिक्षा के विकास के लिए शिक्षक और समाज में  समन्वय होना आवश्यक है

 तभी विकसित राष्ट्र की कल्पना संभव है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया तथा मेधावी बच्चो एवं माता पिता को प्रधानाध्यापक बृजेन्द्र शेखर व अन्य अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र व शील्ड देकर पुरुस्कृत किया गया । कार्यक्रम मे राकेश कुमार( जिला कोषाध्यक्ष ) राजदेवर(जिला अध्यक्ष संघर्ष समिति), अंजनी, अजय पंाचाल, अभय विकास ,महेन्द्र कुमार वर्मा ( ब्लाक अध्यक्ष ), गणेश शंकर ए आर पी , हरसिंह, मुकेश सिंह, कपिल, पवन सोनी, रविकांत, दिनेश कुमार, सुषमा, बीना, ज्ञानेश कुमार, रामशंकर शिक्षको सहित अभिभावक प्रदीप कुमार, राजेश कुमार,खुशबू,अरविन्द कुशवाहा, नंदकिशोर आदि लोग उपस्थित रहे।
फोटो परिचय- बच्चों को शील्ड देकर पुरुस्कृत करते अतिथि

Post a Comment

Previous Post Next Post