शिलान्यास: अटरिया-नसीरपुर मार्ग का भूमि पूजन, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी


( हिमांशु खरकया )
जालौन।  सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अटरिया और नसीरपुर के बीच बनने वाले संपर्क मार्ग का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इस कार्यक्रम में कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी सहित जिला महामंत्री रविंद्र प्रताप, जितेंद्र अटरिया, अरविंद परिहार, जशवंत यादव, मयंक यादव, रत्नाकर, धर्मेंद्र भाई जी, ऋषि श्रीवास्तव, पवन सिंह नसीरपुर और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि अटरिया-नसीरपुर संपर्क मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर दोनों गांवों के लोग वर्षों से आंदोलित थे। सड़क न बनने के चलते ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। अपनी इस मांग को लेकर ग्रामीण कई बार चुनाव बहिष्कार की चेतावनी भी दे चुके हैं। पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान भी यहां मतदान बहिष्कार के बैनर लगाए गए थे, जिसके बाद क्षेत्रीय विधायक गौरी शंकर वर्मा ने ग्रामीणों को इस मार्ग का शीघ्र निर्माण कराने का आश्वासन दिया था।
अब विधायक द्वारा भूमि पूजन कर काम शुरू कराए जाने से दोनों गांवों के लोगों की बरसों पुरानी मांग पूरी होने जा रही है। इस अवसर पर ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की और विधायक का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post