( हिमांशु खरकया)
जालौन। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में उरई जालौन विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के टिकट के प्रबल दावेदार और पार्टी के वरिष्ठ नेता महेश चंद्र शिरोमणि ने अपने आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस समारोह में बड़ी संख्या में राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने शिरकत की और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
महेश चंद्र शिरोमणि के आवास पर आयोजित इस भव्य आयोजन में सबसे खास मौजूदगी रही सांसद नारायण दास अहिरवार की। उनके अलावा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद यादव, विवेक यादव, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष चौधरी श्याम सुंदर, कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता डॉ. रेहान सिद्दीकी, अशोक गुप्ता महाबली, अशोक दुबे, प्रदीप दीक्षित, नत्थू कुशवाहा, समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष दीपराज गुर्जर, जमालुद्दीन, वीरेंद्र यादव, मानसिंह पाल, ब्रिजेंद्र दोहरे, मयंक जाटव, जीतू यादव, सुनील पाल, सोनेस्वर यादव, महिला सभा की जिला अध्यक्ष श्रीमती कुसुम लता सक्सेना,, जितेंद्र यादव फौजी,वेद प्रकाश यादव, प्रताप यादव, कमल दोहरे, आर एन वर्मा, लखन लाल अहिरवार, संतोष कोरी, शैलेंद्र श्रीवास, मनीराम कक्का, विनय श्रीवास्तव, बबलू नरछा, रविंद्र यादव, मुकेश यादव, पवन यादव, राजीव शर्मा, अमन यादव, कमलेश राठौर, ए पी भारती, बब्बू पाल, लल्ला यादव अमगुआ, लल्ला यादव सभासद, लोकेंद्र यादव, बीनू यादव राहुल पिरोना सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। माहौल पूरी तरह से होली के रंग में रंगा हुआ था। वहीं इस समारोह को राजनीतिक दृष्टि से भी काफी अहम माना जा रहा है।
आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए उरई सीट पर महेश चंद्र शिरोमणि की यह सक्रियता और उनके आवास पर इतनी बड़ी संख्या में नेताओं का जुटना सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। खासकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का इस समारोह में शामिल होना और सांसद नारायण दास अहिरवार का मौजूद रहना कई मायनों में संकेत माना जा रहा है। समारोह के दौरान सभी नेताओं ने आपसी भाईचारे और एकजुटता का संदेश दिया और आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।
Post a Comment