हाईटेंशन लाइन की अंडरग्राउंड केबल क्षतिग्रस्त, 17 गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित


-विभाग मरम्मत कार्य में जुटा, वैकल्पिक व्यवस्था से आपूर्ति बहाल
 (कैफ रजा) 
कालपी(जालौन)। ऊसरगांव स्थित विद्युत उपकेंद्र से पोषित हमीरपुर फीडर की अंडरग्राउंड हाईटेंशन केबल क्षतिग्रस्त हो जाने से क्षेत्र के 17 गांवों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई। विभागीय अधिकारियों के अनुसार आस्था ढाबा के पास ड्रिलिंग कार्य के दौरान 11 केवी की भूमिगत केबल क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे अचानक आपूर्ति बाधित हो गई।

उपकेंद्र प्रभारी टीजीटू अभिषेक धीर ने बताया कि केबल क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलते ही विभागीय टीम मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य में जुट गई। प्रभावित गांवों में छौंक, बरदौली, काशीरामपुर, निवाड़ी, रामपुर, सुल्तानपुर, जयरामपुर, धमना, लमसर, देवपुरा, बरही, तिरही, सुरौला, सुरौली, गुलौली, हवेली तथा लखनत्ताल शामिल हैं। एसडीओ धर्मेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए हमीरपुर फीडर को अस्थायी रूप से किसानों के नलकूप वाले फीडर से जोड़ दिया गया है, जिससे संबंधित गांवों की विद्युत आपूर्ति आंशिक रूप से बहाल कर दी गई है। साथ ही, पेट्रोल पंप संचालक द्वारा कराई जा रही ड्रिलिंग के कारण क्षतिग्रस्त हुई केबल को भी ठीक कराया जा रहा है।एसडीओ ने बताया कि मरम्मत कार्य तेजी से जारी है, केबल दुरुस्त कर विद्युत व्यवस्था पूरी तरह सामान्य कर दी जाएगी।
एसडीओ ने बताया कि हमीरपुर  फीडर को किसानों के नलकूप वाले फीडर से जोड़ दिया गया है जिससे उक्त 17 गाँव की विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी है, पैट्रोल पम्प संचालके के द्वारा ड्रिल कराई जा रही।
फोटो परिचय- लाइन सही करते कर्मचारी

Post a Comment

Previous Post Next Post