अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मारी, तीन लोग घायल

(राकेश प्रजापति)
जालौन। औरैया मार्ग पर चुंगी नंबर चार के पास अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार पिता के साथ बेटा और बेटी भी घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर भाई, बहिन को उच्च संस्थान रेफर कर दिया गया। 

    कोतवाली डकोर क्षेत्र के ग्राम कुसमिलिया निवासी रामऔतार (52) अपने बेटे संजय (25) व बेटी रीना (30) के साथ किसी काम के चलते फिरोजाबाद गए थे। सोमवार की रात वह वापस अपने पैतृक गांव लौट रहे थे। रात करीब दो बजे उनकी कार चुंगी नंबर चार के पास पहुंची। तभी वहां से निकल रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी कार में टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार का एक हिस्सा पूरा क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद कार पलटकर खंदक में जा गिरी। हादसे में कार सवार तीनों लोग घायल हो गए। मौके से निकल रहे लोगों ने हादसे की जानकारी यूपी 112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां संजय और रीना की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उच्च संस्थान रेफर कर दिया। पिता को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. केडी गुप्ता ने बताया कि सड़क दुर्घटना में कार सवार पिता, बेटा और बेटी घायल हो गए थे। जिनमें बेटी व बेटा की स्थिति गंभीर होने पर उच्च संस्थान रेफर किया गया है। जबकि मामूली रूप से घायल पिता को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई

Post a Comment

Previous Post Next Post