इंस्टाग्राम आईडी हैक कर फर्जी संदेश भेजे जाने पर सभासद ने पुलिस को दिया पत्र’


कोंच’(जालौन) । नगर पालिका परिषद के वार्ड नम्बर एक मुहल्ला गांधी नगर के सभासद महेन्द्र सिंह कुशवाहा की इंस्टाग्राम आईडी हैक होने का मामला सामने आया है इस घटना के बाद उन्होंने दिन रविवार को कोतवाली में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया का  वह इंस्टाग्राम पर दो अलग-अलग आईडी संचालित करते हैं जिस पर 15 फरवरी 2026 को उनकी एक आईडी पर एक संदिग्ध लिंक आया लिंक पर क्लिक करते ही उनका इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट हैक हो गया।

 इसके बाद अज्ञात हैकर ने उनके नाम से परिचितों और अन्य लोगों को पैसे मांगने वाले मैसेज भेजने शुरू कर दिए जिस पर सभाषद ने आशंका जताई है कि हैकर उनके व्यक्तिगत डेटा फोटो और अन्य जानकारियों का दुरुपयोग कर उनकी छवि को नुकसान पहुंचा सकता है उन्होंने बताया कि इससे पहले भी उनके साथ इस तरह की घटना हो चुकी है जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी थी
कोतवाली प्रभारी ब्रजेश बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त कर ली गई है और मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी जा रही है पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।
फोटो परिचय-पीड़ित सभासद

Post a Comment

Previous Post Next Post