रामपुरा(जालौन)। थाना रामपुरा क्षेत्र में ऊमरी नगर के पास भदौरिया पेट्रोल पंप के सामने दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक न्च् 92 ।ठ 5106 तथा प्लेटिना मोटरसाइकिल क्रमांक न्च् 92 ।भ् 6908 के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
हादसे में प्लेटिना मोटरसाइकिल सवार बलवीर (43 वर्ष) पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम सोनापुर, थाना गोहन घायल हो गए। वहीं डीलक्स मोटरसाइकिल सवार आशुतोष (25 वर्ष) पुत्र भगवती प्रसाद ,शिवा (23 वर्ष) पत्नी आशुतोष, दो वर्षीय बालक किट्टू निवासीगण रिनियां, थाना सिरसा कलार भी चोटिल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बलवीर एवं श्रीमती शिवा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल उरई रेफर कर दिया गया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि सड़क पर तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं, जिस पर नियंत्रण की आवश्यकता है।
फोटो परिचय-उपचार कराते दुर्घटना में घायल
Post a Comment