उत्तर प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं पर खरा उतरा जालौन


 
--सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में प्रदेश में 06वां स्थान, विकास में टॉप
 जालौन। जनपद ने उत्तर प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं पर खरा उतरते हुए मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की नवीनतम रैंकिंग में प्रदेश स्तर पर 06वां स्थान हासिल किया है। रैंकिंग में जनपद को राजस्व कार्यों में 12वां स्थान तथा विकास कार्यों में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है, जो जनपद प्रशासन की सख्त मॉनिटरिंग और परिणामोन्मुखी कार्यप्रणाली को दर्शाता है।
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि यह सफलता मुख्यमंत्री के स्पष्ट विजन, उत्तर प्रदेश सरकार की पारदर्शी शासन व्यवस्था और मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के माध्यम से की जा रही निरंतर समीक्षा का प्रत्यक्ष परिणाम है। शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में प्रत्येक योजना को लक्ष्यबद्ध तरीके से लागू किया गया तथा लंबित मामलों पर कड़ी निगरानी रखी गई। उन्होंने बताया कि राजस्व मामलों में समयबद्ध निस्तारण, जनशिकायतों के त्वरित समाधान और विकास योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन पर विशेष फोकस किया गया। इसी कारण जनपद ने विकास की श्रेणी में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त कर अन्य जिलों के लिए उदाहरण प्रस्तुत किया है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनपद प्रशासन उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशों के अनुरूप आगे भी मुख्यमंत्री डैशबोर्ड को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जवाबदेही तय करेगा। शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही प्रशासन का लक्ष्य है और आने वाले समय में जनपद की रैंकिंग को और बेहतर करने के लिए ठोस कार्ययोजना के साथ कार्य किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post