प्रदेश भर की रैकिंग में सातवाँ स्थान प्राप्त कर लगातार नौवी बार टॉप-टेन में बरकरार रही जालौन पुलिस


 जालौन।अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर एवं पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र झांसी के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक जालौन के कुशल नेतृत्व में ममुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा संचालित CM-डैशबोर्ड पर कानून व्यवस्था से सम्बन्धित मानकों पर आधारित रैकिंग में उत्तर प्रदेश में जनपद जालौन को माह-जनवरी 2026 में प्रदेश भर की रैकिंग में सातवाँ स्थान प्राप्त कर लगातार नौवी बार टॉप-टेन में बरकरार बनी हुयी है।
 मुख्यमंत्री डैशबोर्ड द्वारा प्रदेश में कानून व्यवस्था सम्बन्धित पुलिस विभाग के कार्यों की परफॉर्मेस के आधार पर प्रदेश स्तर पर प्रत्येक माह जनपदों की रैंकिंग जारी की जाती है।  मुख्यमंत्री डैशबोर्ड द्वारा कानून व्यवस्था के संबंध में माह-जनवरी 2026 में प्रदेश स्तर पर जारी की गई रैंकिंग में जालौन पुलिस को सातवाँ स्थान प्राप्त हुआ है। पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ० दुर्गेश कुमार, द्वारा सीएम डैशबोर्ड सम्बन्धित कार्यों की स्वयं मॉनिटरिंग करते हुए सभी संबंधित को लगातार आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाते रहे हैं।

CM-डैशबोर्ड अन्तर्गत पुलिस विभाग की विभिन्न पोर्टलों की प्रचलित सेवाओं मे किये गये कार्य प्रदर्शन की समीक्षा कर रैकिंग की जाती है। पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ० दुर्गेश कुमार के दिशा निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक जालौन  प्रदीप कुमार के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश सरकार के CM-डैशबोर्ड पर विभिन्न सेवाओं में गुणवत्तापूर्ण कार्य करने पर समय-समय पर उच्चाधिकारियों द्वारा समीक्षा कर CM-डैशबोर्ड पोर्टल पर आ रही कमियों को दूर किया गया तथा विभिन्न पोर्टलों पर समयबद्ध कार्यों हेतु समस्त क्षेत्राधिकारीगण, समस्त थाना प्रभारीगण, चौकी प्रभारी, हल्का प्रभारी को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु लगातार प्रोत्साहित किया गया। शासन के मंशानुरूप इस कठिन परिश्रम, अथक प्रयास से विभिन्न पोर्टलों पर प्रचलित सेवाओं में जनपदीय पुलिस द्वारा पूर्ण मनोयोग से गुणवत्तापूर्ण कार्य किया गया जिसके फलस्वरूप जनपदीय पुलिस को प्रदेश स्तर की रैंकिंग में सातवाँ स्थान प्राप्त हुआ है।

माह-जनवरी 2026 में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड उत्तर प्रदेश के कुल 51 परियोजनाओं में से 28 परियोजनाओं- एससी/एसटी एक्ट में कार्यवाही, गैंगस्टर एक्ट में अपराधियों की गिरफ्तारी, गुंडा एक्ट की कार्यवाही, पॉक्सो एक्ट की कार्यवाही, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु कार्यवाही, आवकारी अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट, गौवध निवारण अधिनियम, शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण, सीसीटीएनएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण व महिला सम्बन्धी अपराधों में कार्यवाही तथा सत्यापन सम्बन्धी कार्यवाही, चरित्र प्रमाण पत्र, धरना प्रदर्शन, जुलूश आदि की कार्यवाही प्रदेश स्तर पर जनपद जालौन की सर्वाधिक (शत-प्रतिशत) रही है तथा जालौन पुलिस आगे भी प्रत्येक क्षेत्र में इसी तरह से निरंतर कार्य करती रहेगी तथा नागरिक सुरक्षा एवं अपराध/भय मुक्त वातावरण बनाये रखने के लिए कटिबद्ध है।
जालौन पुलिस आगे भी प्रत्येक क्षेत्र में इसी तरह से निरंतर कार्य करती रहेगी तथा नागरिक सुरक्षा एवं अपराध/भयमुक्त वातावरण बनाये रखने के लिए कटिबध्द है।

Post a Comment

Previous Post Next Post