खाद्द्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खाद्य सामग्री के भरे नमूने


उरई(जालौन)। आगामी होली त्योहार को देखते हुये व शासन द्वारा प्राप्त आदेशों के क्रम में जनपद की तहसीलों में खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्यवाही कर विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थ गुड़, मिश्रित दूध के नमूने संग्रहित किये।

आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ, उ0प्र0 एवं जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के आदेशानुसार व नायब तहसीलदार माधोगढ़ भुवेंद्र सिंह व सहायक आयुक्त (खाद्य) जालौन डॉ0 जतिन कुमार सिंह के नेतृत्व में त्योहार पर आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद जालौन की टीम लगातार सक्रिय है। होली त्योहार पर लोगों को सुरक्षित आहार उपलब्ध कराने हेतु खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा माधोगढ़ तहसील के ग्राम  डिकौली माधोगढ़  मे स्थित इकबाल की  गुड़ की भट्टी से खाद्य पदार्थ गुड़ का नमूना संग्रहित किया व ग्राम गोहन में सफ़राज की गुड़ की भट्टी से खाद्य पदार्थ गुड़ का नमूना फुरकान की गुड़ भट्टी से खाद्य पदार्थ गुड़ व ग्राम ज़मरेही में शानवर की गुड़ भट्टी से खाद्य पदार्थ गुड़ का नमूना एवं माधोगढ़ बाजार में स्थित सुमित कुमार विश्नोई के प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ मैदा का नमूना, सुदेश विश्नोई के प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ मक्का पोहा का नमूना संग्रहित किया गया एवं  कालपी तहसील के कदौरा कस्बे से अपनी दूध डेयरी प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ दूध का नमूना संग्रहित कर परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा गया। इस अवसर पर सहायक आयुक्त (खाद्य) जतिन कुमार सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी  कन्हैया लाल यादव, अनिल कुमार शंखवार, सुनील कुमार तथा महेश प्रसाद उपस्थित रहें।
फोटो परिचय-नमूने लेती टीम

Post a Comment

Previous Post Next Post