कोंच(जालौन)। थाना नदीगांव पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित दो इनामिया अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान वाहिद (19) पुत्र नवाशे शाह और प्रेम (19) पुत्र स्वर्गीय हेमराज के रूप में हुई है। ये दोनों थाना नदीगांव में दर्ज मुकदमा संख्या 21/2026, धारा 140(1)/103(1)/238/61(2) बीएनएस में वांछित चल रहे थे। पुलिस अधीक्षक महोदय ने इनकी गिरफ्तारी के लिए 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
मामला 14 फरवरी 2026 का है, जब वादिनी रामवती ने थाना नदीगांव में तहरीर देकर अपने पुत्र राघवेन्द्र के अपहरण और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस सूचना पर कुल 8 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने तीन टीमों का गठन किया था। इसके परिणामस्वरूप महज 72 घंटे के भीतर 7 फरवरी 2026 को ही 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था।
विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के आधार पर फरार चल रहे वाहिद और प्रेम की संलिप्तता सामने आई थी। पुलिस अधीक्षक ने फरार चल रहे इन दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। क्षेत्र में अपराध रोकथाम और सुरागरसी के दौरान प्रभारी निरीक्षक नदीगांव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दोनों अभियुक्तों को दबोच लिया। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि वाहिद का मूल निवासी बदांयू है, जबकि फिलहाल वह दिल्ली के वजीरपुर में झुग्गी में रह रहा था। प्रेम भी दिल्ली के वजीरपुर क्षेत्र का रहने वाला है।
फोटो परिचय- गिरफ्तार आरोपी
Post a Comment