-आधा दर्जन मोहल्लों में इंजीनियर ने किया भ्रमण
कालपी (जालौन)। नलों से गंदा पानी की आपूर्ति की समस्या को लेकर जल संस्थान के कर्मचारी गंभीर हो गए हैं। अवर अभियंता इंजीनियर बासित अली की अगुवाई में विभागीय कर्मचारियों के द्वारा नगर के आधा दर्जन मोहल्ले में घूम-घूम कर नलकूपों तथा पाइप लाइनों की हकीकत जानी तथा लीकेज पाइप लाइनों को ठीक कराने का अभियान चलाया है।
रविवार को अवर अभियंता वासित अली एवं कर्मचारियों ने राजेपुरा, सदर बाजार, कागजीपुरा, हरीगंज तथा अदल सराय आदि स्थानों का दौरा किया। मोहल्ला अदल सराय में 4.5 उपभोक्ताओं के घरों में गंदा पानी की सप्लाई की समस्या का विभागीय इंजीनियर तथा कर्मचारियों के द्वारा बारीकी से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ज्ञात हुआ कि एक व्यक्ति के द्वारा मेन पाइप से नाली के बीच से अपने मकान का घरेलू संयोजन करा लिया है। नाले में पाइप लाइन लीकेज हो गई है। बिजली तथा पेयजल आपूर्ति बंद होने के बाद पाइप लाइन में एयर भर जाती हैं। तथा नाली का गंदा पानी मिश्रित हो जाता है। इस कारण नजदीक के चार घरों में गंदा पानी मिश्रित होकर सप्लाई होने लगता है। अवर अभियंता ने बताया कि एक उपभोक्ता को नोटिस भेजने की कार्रवाई की जा रही है। इसी प्रकार मुख्य बाजार टरनंनगंज बाजार के निकट कंदौरा फाटक रोड़ में पाइप लाइन चोक होने की सूचना पर बिभागीय कर्मचारियों ने लीकेज पाइपलाइन को ठीक करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
फोटो परिचय- लीकेज ठीक करने में जुटी जल संस्थान की टीम
Post a Comment