स्पोर्टस मीट का डीआईओएस ने फीता काटकर स्पोर्टस मीट का किया शुभारंभ


जालौन। सेठ वीरेंद्र कुमार पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय स्पोर्टस मीट आयोजन के पहले दिन जिला विद्यालय निरीक्षक ने फीता काटकर स्पोर्टस मीट का शुभारंभ कराया। 

    स्पोर्टस मीट कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि प्रतियोगिताएं बच्चों को बेहतर करने की प्रेरणा देती हैं। प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चे जीवन में आने वाले प्रतिस्पर्धाओं का भी सबक सीखते हैं। वह हार नहीं मानते बल्कि जुझारू बनकर हर संघर्ष को पार करते हैं। साथ ही खेल प्रतियोगिताएं बच्चों के स्वास्थ्य के लिहाज से भी बेहतर हैं। इस दौरान बच्चों ने मार्च पास्ट किया और जिला विद्यालय निरीक्षक को सलामी दी। अध्यक्ष नितिन मित्तल ने कहा कि स्वस्थ्य शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क रहता है। इसी को ध्यान में रखकर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। ताकि बच्चे स्वास्थ्य के महत्व को समझें और खेलों में रूचि लेकर प्रतिस्पर्धात्मक माहौल को भी सीखें। पहले दिन 100 मीटर दौड़ जूनियर बालक व बालिका वर्ग, 50 मीटर दौड़ प्राइमरी वर्ग की संपन्न हुईं। इसके अलावा आयोजक अनूप द्विवेदी व राजकुमार आचार्य की देखरेख में कबड्डी, खो-खो प्रतियोगिताएं भी संपन्न हुई। मंगलवार को होने वाले फाइनल मुकाबलों में विजेताओं को घोषित किया जाएगा। निर्णायक मंडल के रूप में कंचन द्विवेदी, मधुर तिवारी, सारिक नसीम मौजूद रहे।
फोटो परिचय- स्पोर्टस मीट में फोमार्च पास्ट करते छात्र।

Post a Comment

Previous Post Next Post