कुठौंद(जालौन)। विकासखंड कुठौंद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत एको के राम जानकी मंदिर पर चल रही श्रीमद् भागवत महापुराण में आज पूर्व मंत्री हरिओम उपाध्याय ने फीता काटकर रामलीला का शुभारंभ किया पूर्व मंत्री के साथ में लाल जी द्विवेदी पूर्व प्रधान हरसिंगपुर उपस्थित रहे।
इस विशाल कार्यक्रम में श्रीमद् भागवत महापुराण के कथा वाचक अंतर्राष्ट्रीय कथाकार एवं समाज सुधारक आचार्य मनोज अवस्थी जी उमा प्रेम सत्संग आश्रम गौशाला औरैया के मुखारविंद से भक्तों को बहुत ही रोचक कथा सुनने को मिल रही है। इस कार्यक्रम के परीक्षित राजेश तिवारी एवं श्रीमती ममता तिवारी व्यवस्थापक श्री सागर बाबा पुजारी हनुमान मंदिर एवं सहयोगी राजा बाबू तिवारी राजेश तिवारी प्रवीण तिवारी अखिलेश तिवारी राम जी तिवारी दीपांशु तिवारी का इस विशाल कार्यक्रम में विशेष सहयोग मिल रहा है।
फोटो परिचय- रामलीला का शुभारंभ करते पूर्व मंत्री हरिओम उपाध्याय
फोटो परिचय- रामलीला का शुभारंभ करते पूर्व मंत्री हरिओम उपाध्याय
Post a Comment