माधौगढ(जालौन)। माधौगढ़ तहसील सभागार में अपर जिलाधिकारी संजय सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें कुल 25 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 10 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
ग्राम टीहर निवासी राकेश कुमार ने वर्षों पुराने सिद्ध स्थान पर बिजली की समस्या उठाई, जिसे गंभीरता से सुनते हुए एडीएम ने स्थान के लिए सौर ऊर्जा सोलर लाइट स्वीकृत कर दी है। जो एक सप्ताह में रोशनी से जगमगाएगा। शेष प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। एडीएम ने आगामी होली पर्व को लेकर प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए और जनपदवासियों से शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील करते हुए अग्रिम बधाई दी। इस मौके पर एसडीएम राकेश सोनी, न्यायिक एसडीएम बेद प्रिय आर्य, तहसीलदार गौरव सिंह, नायब तहसीलदार भुवनेन्द्र कुमार, वैभव गुप्ता और रामपुरा थाना उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
फोटो परिचय- समस्याएं सुनते एडीएम
Post a Comment