जनसुनवाई में फरियादियों से सीधा संवाद, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश


--डीएम ने अधिकारियों को वर्चुअल रूप से जोड़ा, निस्तारित प्रकरणों पर फोन कर लिया फीडबैक* 
उरई(जालौन)।जनपद में सुशासन की मंशा को प्रभावी रूप से लागू करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में प्रातः 10 बजे जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं।

 जनसुनवाई को प्रभावी एवं परिणाममुखी बनाने हेतु सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, अधिशासी अधिकारी एवं विभागाध्यक्षों को वर्चुअल माध्यम से संबद्ध किया गया, जिससे प्रत्येक प्रकरण पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपने शिकायती पत्र प्रस्तुत किए। जिलाधिकारी ने सभी मामलों पर संबंधित अधिकारियों से बिंदुवार जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई प्रशासन की जवाबदेही और संवेदनशीलता का प्रतीक है, इसलिए प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समयसीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा समाधान की सूचना संबंधित शिकायतकर्ता को अवश्य दी जाए। इस दौरान जिलाधिकारी ने पूर्व में निस्तारित कुछ प्रकरणों पर स्वयं शिकायतकर्ताओं को फोन कर फीडबैक भी प्राप्त किया और समाधान की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़े मामलों में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं त्वरित कार्यवाही सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखी जाए।

Post a Comment

Previous Post Next Post