-दावे-आपत्तियों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश, आवश्यक दस्तावेज लेकर करें कार्रवाई,
--कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे
उरई(जालौन)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई नियमित रूप से जारी है। इसी क्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार ने आज समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (AERO) के साथ बैठक कर प्रगति की समीक्षा की तथा प्रक्रिया को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि दावे और आपत्तियों की सुनवाई पूर्ण पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ की जाए। एईआरओ यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक मतदाता से आवश्यक वैध दस्तावेज प्राप्त कर नियमानुसार परीक्षण करते हुए आपत्तियों का त्वरित एवं न्यायोचित निस्तारण किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से वंचित न रहे। यदि कोई मतदाता आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करता है तो उसके प्रकरण का समयबद्ध निस्तारण करें। साथ ही यह भी कहा कि प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं को समुचित मार्गदर्शन प्रदान किया जाए, ताकि वे सही प्रपत्र भर सकें और सुनवाई में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि जनपद में मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए सभी अधिकारी पूर्ण जिम्मेदारी और सक्रियता के साथ कार्य करें, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में प्रत्येक पात्र नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
Post a Comment