कोंच(जालौन)। माहे रमजान के दूसरे जुमे की नमाज दिन शुक्रवार को नगर की सभी मस्जिदों में अता की गई जिसमें अकीदतमंदों ने मुल्क में अमन-चौन की दुआ मांगी।
मस्जिद कुरैशियान मस्जिद मंसूरान मस्जिद काजियान मस्जिद जीनतुल इस्लाम आस्ताना-ए-कलंदरिया मरकज मस्जिद जामा मस्जिद और तकिया खुर्रमशाह समेत नगर की अन्य इबादतगाहों में हाफिजों ने जुमे की नमाज अता कराई हजारों की संख्या में अकीदतमंदों ने गुनाहों से तौबा करने व मुल्क में अमन चौन और खुशहाली की अल्लाह से दुआ मांगी इस दौरान इमामों ने अपनी तकरीरों में कहा कि ईद से पूर्व सदका-ए फित्र जरूर अदा करें और गरीबों को त्यौहार की खुशियों में शामिल करें वहीं जुमे की नमाज को देखते हुए प्रशासन भी सजग रहा पुलिस बल मस्जिदों के बाहर सतर्क नजर आया वहीं नगर पालिका द्वारा नगर की सभी मस्जिदों के बाहर साफ सफाई कराकर चूना डलवाया गया।
फोटो परिचय- इबादतगाहों में जुमा की नमाज पढ़ते अकीदतमंद
Post a Comment