जेईई मेंस में जालौन के बहुजन छात्रों ने कमाए नंबर, होंगे सम्मानित


उरई(जालौन)। जनपद जालौन ने जेईई मेंस परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दो मेधावी छात्रों ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बहुजन समाज से आने वाले इन होनहारों को उनकी इस उपलब्धि पर बहुजन महानायक जन्मोत्सव आयोजन संयुक्त समिति द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

जिले के मेधावी विशाल गौतम पुत्र संजय गौतम पूर्व जिलाध्यक्ष बसपा एवं जिला पंचायत सदस्य, निवासी उमरार खेड़ा उरई इन्होंने जेईई मेंस में 98.27 अंक प्राप्त किए हैं। जबकि सिद्धार्थ राज पुत्र अशोक कुमार जिला पूर्तिधिकारी कानपुर देहात एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य आत्माराम फौजी व श्रीमती कुसमा देवी के नाती, निवासी राजेंद्र नगर, उरई इन्होंने 99.40 अंकों के साथ शानदार प्रदर्शन किया है। दोनों छात्रों को कल 22 फरवरी 2026 को उनके आवास पर सम्मानित किया जाएगा। विशाल गौतमरू सुबह 9 बजे, उमरार खेड़ा, चौधरी चरण सिंह इंटर कॉलेज के सामने, उरई में  सिद्धार्थ राजरू सुबह 10रू00 बजे, राजेंद्र नगर, शिवानी गार्डन के सामने, उरई सम्मानित किया जाएगा। समिति के उपाध्यक्ष रमाकांत दोहरे ने बताया कि समाज के अन्य छात्र, जिन्होंने जेईई मेंस में 95ः से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, वे समिति को सूचित करें ताकि उन्हें भी सम्मानित किया जा सके। उन्होंने समाज के सम्मानित सदस्यों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर छात्रों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post