अध्यक्ष ने लगाया साधन सहकारी समिति को अधिकारियों द्वारा गर्त में ले जाने का आरोप


0अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना, मूंगफली, धान खरीद में गड़बड़ झाला, मामले की निष्पक्ष जांच की मांग
कुठौंद(जालौन)। बावली बहुउद्देशीय ग्रामीण सहकारी समिति वी, पैक्स का विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। सहकारी समिति के अध्यक्ष ने जिला सहकारी समिति के निबंधक पर तमाम सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। जिसके क्रम में जिला निबंधक द्वारा भी नियमों को ताक पर रखकर कार्रवाई किए जाने का सिलसिला शुरू कर दिया है। उच्च अधिकारियों के संज्ञान में मामला पहुंचने के बाद अब यह मामला राजनीतिक रूप से तूल पकड़ता जा रहा है। निवर्तमान विधायक ने  भी,मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने का भरोसा दिया है। 

    साधन सहकारी समिति लिमिटेड वावली के अध्यक्ष द्वारा अधिकारियों को प्रेषित पत्र में आरोप लगाया है। कि जिला निबंधक सहकारी समितियां द्वारा बदले की भावना से काम करके समिति को गतिशील बनाए रखने से रोका जा रहा है जिसके क्रम में सरकार द्वारा साधन सहकारी समितियां के माध्यम से किसानों के हित में चलाई जा रही जनकल्याणकारी ब लाभकारी योजनाओं को किसाननों की पहुंच से दूर रखा जा रहा है। अध्यक्षने यह भीआरोप लगाया हैकि गेहूं धान मूंगफली की खरीद में भी चहेतों का माल मंडी से खरीद कर समिति में  बेचा गया है।इसके खाते भी अपनी बैंक में खुलवाकर सरकारी धन को ठिकाने लगवाया गया है।जब इसका विरोध किया गया तो जिला निबंधक द्वारा बावली सहकारी समिति के संबंधित कर्मचारी व अध्यक्ष की छवि खराब करने की उद्देश्य से मनमाने नियम बनाकर बेवजह परेशान किया जा रहा है। जिसके चलते किसानों को उनका बाजिव हक मिलता नहीं दिखाई दे रहा है। एक तरफ जहां सरकार खुले मंच से किसानों को सर्वाधिक लाभ पहुंच जाने का बखान करती है। वहीं इन्हीं की सरकार में इन्हीं के उच्च अधिकारी शासन के फरमानों की धज्जियां उड़ाकर मन माफिक काम करके लाखों रुपए की बजट की हेरा फेरी करने से बाज नहीं आ रहे हैं।  साधन सहकारी समिति बावली के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने प्रदेश स्तरीय अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर जनपद में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच कराए जाने का अनुरोध किया है हालांकि अव इस मामले में राजनेताओं का भी साथ मिलता नजर आ रहा है। अब देखने वाली बात होगी उक्त प्रकरण पर आगे भविष्य में क्या कार्रवाई होती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post