राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर छात्रों की प्रतिभा का प्रदर्शन नवाचार मॉडल ने जीता दिल


कोंच(जालौन)। नगर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर दिन शनिवार समय करीब दोपहर 12 बजे स्थानीय विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने अभिनव विज्ञान मॉडल प्रस्तुत कर रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का शानदार प्रदर्शन किया विद्यालय परिसर में प्रदर्शनी देखने के लिए अभिभावकों और शिक्षकों की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ी रही 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. संदीप शुक्ल (पूर्व प्रवक्ता) एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. ब्रजेंद्र झा सचिन झा रहे विद्यालय के प्रधानाचार्य ब्रज बिहारी गुबरेले ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं इस अवसर पर अमरेन्द्र दुबे सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं द्वारा पवन चक्की होलोग्राम वाटर पंप ज्वालामुखी डीजे स्पीकर ब्ींदकतंलंद रोबोट टॉय गन वॉकी-टॉकी और विद्युत घंटी जैसे आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए गए विशेष रूप से छात्र निखिल द्वारा तैयार की गई पवन चक्की और डीजे स्पीकर मॉडल दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बने रहे बच्चों ने अपने मॉडलों की कार्यप्रणाली भी समझाई जिससे उपस्थित लोगों को विज्ञान के सिद्धांतों की बेहतर जानकारी मिली
मुख्य अतिथि डॉ. शुक्ल ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देते हैं और उन्हें भविष्य में शोध व नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं
कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय परिवार के सदस्य अनामिका राजेश मुस्तकीम किशन रोहित शिवानी रीता टंडन ऋतु समीक्षा और प्रगति सहित अन्य शिक्षकों की सक्रिय भूमिका रही यह विज्ञान प्रदर्शनी विद्यार्थियों के लिए सीखने और नवाचार को प्रोत्साहित करने का प्रेरणादायक मंच साबित हुई।
फोटो परिचय-माडल दिखाते बच्चे

Post a Comment

Previous Post Next Post