राजनीतिक दलों संग समीक्षा बैठक, एक मार्च को बूथों पर रहेंगे बीएलओ


कालपी(जालौन)। तहसील कार्यालय कालपी में शनिवार को प्रशासन और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के बीच महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने की।

बैठक में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) से जुड़े बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उपजिलाधिकारी ने जानकारी दी कि आगामी एक मार्च (रविवार) को सभी बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे। इस दौरान मतदाता सूची संबंधी दावे-आपत्तियों और अन्य समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के माध्यम से बूथ स्तर पर सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक मतदाता अपनी समस्याएं दर्ज करा सकें और उनका समयबद्ध निस्तारण हो सके।
बैठक में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सुरेंद्र सिंह सरसेल, भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष सुबोध द्विवेदी, बहुजन समाज पार्टी के नेता जगजीवन अहिरवार तथा समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष अजीत सिंह यादव सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।बैठक का उद्देश्य मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य को पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना रहा, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया में अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित हो सके।
फोटो परिचय- बैठक में मौजूद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि

Post a Comment

Previous Post Next Post