रामपुरा(जालौन। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी कमर कस ली है। उपजिलाधिकारी (एसडीएम) राकेश सोनी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि त्योहार के दौरान माहौल खराब करने वाले अराजकतत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
एसडीएम ने कहा कि होली आपसी भाईचारे और प्रेम का त्योहार है। किसी भी व्यक्ति द्वारा जबरन रंग डालने, हुड़दंग मचाने, अभद्र टिप्पणी करने या शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास किया गया तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।माधोगढ़ तहसील क्षेत्र में प्रशासन की ओर से शांति समिति की बैठक भी हो चुकी जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों से सहयोग की अपील की गई। अधिकारियों ने आमजन से अफवाहों पर ध्यान न देने अपील भी की गई है।एसडीएम राकेश कुमार सोनी ने कहा कि त्योहार को हर्षाेल्लास के साथ मनाएं, लेकिन कानून का उल्लंघन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
फोटो परिचय-जानकारी देते एसडीएम राकेश सोनी
Post a Comment