पत्नी के गुम होने से पीड़ित पति ने एसपी से की शिकायत


उरई(जालौन)।रामपुरा थानांतर्गत ग्राम महबूदपुर हिम्मतपुर (जगम्मनपुर) निवासी रंजीत सिंह पुत्र लाखन सिंह ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत करते हुए वताया की उसकी पत्नी कल्पना पुत्री अमरचंद्र सींगपुरा जालौन की निवासिनी है घटना 02,02,026 की है उसकी पत्नी कल्पना घर से अचानक गायब हो गई और घर में रखे जेबरात व नगदी लेकर रफूचक्कर हो गयी है 

जिसकी सूचना पीड़ित ने पुलिस को दी जिसमें पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा तो पंजीकृत कर लिया लेकिन पीड़ित का आरोप है की पुलिस ने मेरी पत्नी कल्पना को ढूढने के लिए कोई कदम नहीं उठाया और हीलाहबाली करने में लगी है और इस पूरी घटना की जानकारी मेरे ससुर को है पीड़ित को डर सता रहा है कि उसकी पत्नी के साथ कोई घटना घटित न हो जाये अतः पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर न्याय मांगा है।।

Post a Comment

Previous Post Next Post