भू-राजस्व का बकाया धन वापस न करने पर हेदलपुरा के बकायेदारों की भूमि जब्त की प्रशासन ने

भू-राजस्व का बकाया धन वापस न करने पर हेदलपुरा के बकायेदारों की भूमि जब्त की प्रशासन  ने 
माधौगढ(जालौन)। माधौगढ़ तहसील प्रशासन ने भू-राजस्व एवं वसूली योग्य बकाया राशि की अदायगी न होने पर कड़ा रुख अपनाते हुए कानूनी कार्यवाही करते हुए तहसीलदार गौरव कुमार के नेतृत्व में कुड़की अभियान चलाया गया। जिसमें नायब तहसीलदार भुवनेन्द्र कुमार, क्षेत्रीय अमीन प्रियंका सक्सेना, लेखपाल निशा यादव तथा संग्रह अनुसेवक चरन सिंह शामिल रहे। 

राजस्व अभिलेखों की समीक्षा में पाया गया कि ग्राम हेदलपुरा निवासी भानु प्रताप सिंह, रविन्द्र सिंह, स्नेहलता, पूनम, अंकुर, अमरजीत, रूपाली, अखिल प्रताप सिंह तथा निखिल प्रताप सिंह द्वारा भू-राजस्व की देय वसूली योग्य बकाया राशि समय-सीमा में जमा नहीं की गई। प्रशासन द्वारा पूर्व में नोटिस जारी कर भुगतान समय अनुसार करने की चेतावनी  दी गई। किंतु निर्धारित अवधि में अदायगी न होने पर राजस्व वसूली अधिनियम के तहत कानूनी प्रक्रिया अपनाई गई। इसके अंतर्गत बकायेदारों की संबंधित भूमि की कुड़की अटैचमेंट की गई। तहसीलदार गौरव कुमार ने जानकारी देते बताया कि राजस्व वसूली सरकारी दायित्व है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अपना भू-राजस्व धन राशि समय पर जमा करें, अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
फोटो परिचय- कुड़की अभियान चलाते तहसीलदार गौरव कुमार व अन्य 

Post a Comment

Previous Post Next Post