- जनपद के वरिष्ठ नेताआत्माराम फौजी श्रीमती कुसमा के सुपौत्र है सिद्धार्थ
-- 99.40% अंक हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया सिद्धार्थ ने
उरई (जालौन)। जनपद का नाम एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में रोशन हुआ है। यहाँ के वरिष्ठ समाजसेवी एवं जाने-माने नेता 'फौजी' के नाम से विख्यात आत्माराम फौजी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कुसमा देवी के पौत्र तथा कानपुर देहात जिले के माती में तैनात पूर्ति निरीक्षक अशोक कुमार एवं ममता सिंह के सुपुत्र सिद्धार्थ राज सिंह ने आईआईटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) में शानदार सफलता प्राप्त की है।
------------------------------------------------------
सिद्धार्थ राज सिंह ने इस कठिन प्रतियोगी परीक्षा में 99.40 प्रतिशत अंक हासिल कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जनपद का गौरव बढ़ाया है। अपनी प्राथमिक शिक्षा उरई के मॉर्निंग स्टार अकादमी से प्राप्त करने के बाद, उन्होंने महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल, झाँसी से सीबीएसई बोर्ड की हाई स्कूल परीक्षा में 99.98 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में टॉप किया था। इस करियर-निर्माण परीक्षा की तैयारी के लिए वह कोटा स्थित प्रतिष्ठित एलन कोचिंग संस्थान में दाखिला लिया था।
यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि सिद्धार्थ ने अपने पहले ही प्रयास में यह सफलता हासिल की है, जो उनकी कड़ी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रतिभा का परिचायक है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर जहाँ उनके माता-पिता और परिवार में हर्ष का माहौल है, वहीं जनपद के गणमान्य नागरिकों एवं समाजसेवियों ने वरिष्ठ नेता आत्माराम फौजी एवं उनके पूरे परिवार को इस ऐतिहासिक सफलता के लिए बधाई दी है। सभी ने सिद्धार्थ के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उसके इस शानदार प्रदर्शन को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया है।
Post a Comment