किसानों की समस्याओं को लेकर भा कि यू ने सौंपा ज्ञापन’


कोंच(जालौन)। भारतीय किसान यूनियन ने दिन सोमवार को किसानों की तमाम समस्याओं को लेकर बिकास खण्ड नदीगांव परिसर में मासिक बैठक का आयोजन तहसील अध्यक्ष चतुर सिंह पटेल की अध्यक्षता में आहूत की गई और एक 6 सूत्रीय ज्ञापन सोंपते हुए बताया कि  नदीगांव विकास खण्ड के जिन किसानों को किसान सम्मान निधि नहीं मिल पा रही उन्हें किसान सम्मान निधि दिलाई जाए वहीं  डांग खजुरी में मैंन रोड से गांव तक 3 सौ मीटर सी सी डलवाया जाए

 जिससे किसानों को आने जाने में परेशानी न हो वहीं ग्राम वरहा में भगवान दास प्रजापत के मकान राम शंकर प्रजापत के मकान तक इंटर लॉकिंग दलबाई जाए वहीं ब्लाक नदीगांव के किसानों को समय पर खाद बीज उपलब्ध कराया जाए वहीं ग्राम मडईयन जो डेम बनाया जा रहा है उससे किसानों की उपजाऊ जमींन जलमग्न हो जाएगी उसे रोका जाए और नदीगांव ब्लाक के कई ग्रामों में नमामि गंगे द्वारा पानी नहीं पहुंच रहा है पानी पहुंचाया जाए इस दौरान सुभाष चंद्र अनिरुद्ध कुमार निरंजन प्रवीण कुमार सौरभ पटेल चंद्र प्रकाश कृष्ण कुमार पांडे सहित तमाम पदाधिकारी व किसान मौजूद रहे।
फोटो परिचय-ज्ञापन देते भाकियू कार्यकर्ता

Post a Comment

Previous Post Next Post