तार्किक विसंगति वाले मतदेय स्थलों का एसडीएम ने औचक निरीक्षण किया


-एसआईआर के मामलों की सुनवाई का कार्य तेज
कालपी(जालौन)। सोमवार को भी कालपी तहसील क्षेत्र के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतर्गत नोटिस प्राप्त मतदाताओं की सुनवाई तहसीलदार अभिनव कुमार तिवारी, नायब तहसीलदारों चंद्र मोहन शुक्ला, मुकेश कुमार के द्वारा की गई। इसी क्रम में सहायक रिटर्निंग ऑफिसर/ एसडीएम कालपी मनोज कुमार सिंह ने तार्किक विसंगति वाले आधा दर्जन से अधिक मतदेय स्थलों का औचक निरीक्षण किया तथा नागरिकों से संवाद कर ड्यूटी में मौजूद बीएलओ को जरुरी निर्देश दिये।

   जानकारी में बताया गया कि 220 कालपी विधानसभा क्षेत्र के  एसआईआर फॉर्म कार्यक्रम के तहत वर्ष 2003 के मतदाता सूची एवं विवरण प्रस्तुत नहीं किया था। फलस्वरुप 25 हजार 33 मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए थे। सोमवार को भी  नोटिस प्राप्त मतदाताओ के मामलों की  सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण के द्वारा सुनवाई की गयी। कई लोगों ने अपने-अपने अभिलेख प्रस्तुत किए। इसी तारतम्य में ई.आर.ओ. 220 कालपी/उप जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह द्वारा नगर कालपी में एस आई आर से सम्बंधित स्व्ळप्ब्।स् क्प्ैब्त्म्च्।छब्ल् वाले मतदेय स्थल संख्याओं 299-300  कृषि प्रसार कार्यालय कालपी, 301,302,303,304- कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय सदर बाजार कालपी व 309, 310,311- कन्या प्राथमिक विद्यालय, रामबाग कालपी में उपस्थित होकर जांच की। इस दौरान मतदाताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
फोटो परिचय- निरीक्षण के दौरान बूथों में मतदाताओं से संवाद करते एसडीएम

Post a Comment

Previous Post Next Post