जेईई मैंस में हाई स्कोर प्राप्त बच्चों,अभिभावकों का किया अभिनंदन’


 उरई(जालौन)। बहुजन महानायक जन्मोत्सव आयोजन संयुक्त समिति ने जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम में हाईएस्ट स्कोर प्राप्त करने वाले बच्चों एवं उनके अभिभावकों को उनके घर पर पहुंच कर फूल मालाओं एवं तथागत बुद्ध की प्रतिमा भेंटकर अभिनंदन किया।

 वरिष्ठ समाज सेवी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य आत्माराम फौजी के पौत्र सिद्धार्थ राज ने 99.40ः अंक,पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय गौतम के पुत्र विशाल  गौतम ने 98.27ः एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य चेतन प्रकाश इटौरा के पुत्र आकाश प्रकश द्वारा 98.07 अंक प्राप्त करने पर हर्ष व्यक्त किया एवं बधाई दी!
 इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष रमाकांत दोहरे ने कहा कि बच्चों द्वारा प्राप्त यह उपलब्धि जिले एवं बहुजन समाज के लिए गौरव की बात है यही बच्चे आगे बढ़कर उच्च पदों पर सुशोभित होंगे जो देश एवं समाज का नाम रोशन करेंगे ! समिति देश एवं समाज में उत्कृष्ट अग्रणी कार्य करने वाले व्यक्तियों का सम्मान करती रहेगी इस अवसर पर मुख्य रूप से सुंदर सिंह शास्त्री,भूपेंद्र सिंह दोहरे,रामऔतार गौतम,सूरज प्रसाद कुशवाहा,पुनीत कुमार भारती,सुधाकर राव गौतम,अमर सिंह दोहरे,भगवती शरण रजक,भगवती शरण पांचाल,राम प्रकाश गौतम,संत कुमार शिरोमणि,बलवंत राय डॉअमित कुमार, सिद्धार्थ गौतम,कमल सिंह दोहरे,दीपक कुमार,जितेंद्र दोहरे, रमाकांत चौधरी,सौरभ चौधरी,विनय गौतम  किरण चौधरी,गर्व दोहरे,सिद्धार्थ गौतम (निक्की)आदि मिशनरी साथी उपस्थित रहे।
फोटो परिचय- मेधावी बच्चों के अभिभावकों को सम्मानित करतेसमिति के कार्यकर्ता

Post a Comment

Previous Post Next Post