जालौन में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान, डीएम ने 100 से अधिक बूथों का किया निरीक्षण


उरई(जालौन)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत आज जनपद के सभी 1624 मतदेय स्थलों पर विशेष कैंप लगाए गए। इस अभियान का उद्देश्य पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल करना है।

   जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने अभियान की वास्तविक स्थिति का जायजा लेने के लिए स्वयं 100 से अधिक बूथों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) की उपस्थिति और व्यवस्थाओं को परखा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन या विलोपन से जुड़े सभी दावों का पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
  जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनता से अपील की कि वे अपने निकटतम बूथ पर जाकर मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें। यदि नाम छूट गया है तो प्रपत्र-6 (नया नाम जोड़ने), प्रपत्र-7 (आपत्ति/विलोपन) और प्रपत्र-8 (संशोधन) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ये सुविधाएं ऑनलाइन पोर्टल और बीएलओ दोनों माध्यमों से उपलब्ध हैं।
उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से आह्वान किया कि 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके या वर्ष 2026 की आगामी अर्हता तिथियों पर 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवा अग्रिम दावा प्रस्तुत कर लोकतंत्र की इस मुख्यधारा से जुड़ें।इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
फोटो परिचय- मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का निरीक्षण करते डीएम 

Post a Comment

Previous Post Next Post