-डॉ. प्रमोद अहिरवार के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में 68 पुरुष व 35 महिलाओं का उपचार
उरई,(जालौन)। राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में आयोजित मेगा विधिक सहायता शिविर के तहत होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया, जहां 103 रोगियों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।
जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. प्रमोद अहिरवार के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में 68 पुरुष व 35 महिला रोगियों का निःशुल्क उपचार किया गया तथा सभी को आवश्यक होम्योपैथिक दवाएं भी निःशुल्क वितरित की गईं। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
शिविर के दौरान डॉ. ज्ञान चन्द ने उपस्थित आमजनमानस को जिले में होम्योपैथिक विभाग द्वारा संचालित की जा रही सुविधाओं और विभाग की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस चिकित्सा शिविर को सफल बनाने में डॉ. ज्ञान चन्द, डॉ. नीतेश सचान, फार्मासिस्ट देवेंद्र के साथ ही शैलेन्द्र और महेंद्र (चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी) का महत्वपूर्ण योगदान रहा। टीम ने पूरे शिविर के दौरान मरीजों के पंजीकरण से लेकर दवा वितरण तक की व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किया।आयोजन को चिकित्सीय सुविधाओं के साथ-साथ जनजागरूकता की दृष्टि से भी सराहा गया।
फोटो परिचय- होम्योपैथिक उपचार शिविर में मरीजों को देखते चिकित्सक
Post a Comment