0 कोटरा-एट मार्ग पर भीषण सड़क हादसा कार सवार दो लोगों की डूबने से मौत बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर घायल
उरई(जालौन)। जनपद जालौन के थाना कोटरा क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। कोटरा-एट मार्ग पर बिनौरा नहर पुल के पास तेज रफ्तार सफेद रंग की टाटा पंच कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार दो लोगों की डूबने से मौत हो गई जबकि पहले हुई टक्कर में बाइक सवार दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सफेद रंग की टाटा पंच कार ने ग्राम करथरा मोड़ के पास मोटरसाइकिल सवार दंपत्ति को जोरदार टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल पर रियाज मिर्जा पुत्र स्व. मिस्टर मिर्जा अपनी पत्नी के साथ थाना कोटरा क्षेत्र से एट की ओर जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों पति-पत्नी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद कार चालक घबराकर मौके से फरार हो गया और करीब दो किलोमीटर आगे तक वाहन को तेज गति से दौड़ाता रहा।
हादसे के बाद कार चालक घबराकर मौके से फरार हो गया और करीब दो किलोमीटर आगे तक वाहन को तेज गति से दौड़ाता रहा।
इसी दौरान बिनौरा नहर पुल के पास कार का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सीधे नहर में जा गिरा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। कार को बाहर निकलवाया गया जिसमें दो व्यक्ति फंसे हुए मिले। दोनों को तत्काल एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों में एक की पहचान जितेंद्र सिंह 50 वर्ष पुत्र बलबीर सिंह गुर्जर निवासी ग्राम पचीपुरा थाना कोंच जनपद जालौन के रूप में हुई है। दूसरे मृतक की उम्र करीब 55 वर्ष बताई जा रही है जिसकी शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। वहीं घायल बाइक सवार दंपत्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मृतक जितेंद्र सिंह के पुत्र शिवम को घटना की सूचना दे दी है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
फोटो परिचय- नहर में गिरी कार को निकालती जेसीबी, घटना स्थल पर मौजूद भीड़
Post a Comment