लोनिवि एवं राजस्व भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण पर प्रशासन ने रुकवाया


माधौगढ़(जालौन)। आज ग्राम गोहन में चूक एवं राजस्व विभाग की भूमि पर अवैध रूप से निर्माण किए जाने की सूचना मिलने पर प्रशासन ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य को रुकवा दिया। मामले की जानकारी उपजिलाधिकारी राकेश सोनी को प्राप्त होते ही उन्होंने गंभीरता से संज्ञान लिया और तत्काल आवश्यक निर्देश जारी किए।

उपजिलाधिकारी के निर्देशानुसार तहसीलदार गौरव सिंह ने बिना विलंब किए संबंधित क्षेत्र के लेखपाल को मौके पर भेजा। लेखपाल द्वारा स्थल पर पहुंचकर जांच की गई, जहां च्ॅक् एवं राजस्व की भूमि पर अवैध निर्माण कार्य जारी पाया गया। प्रशासनिक निर्देशों के अनुपालन में निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया।
कार्रवाई के दौरान निर्माण करा रहे लोगों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण या अवैध निर्माण कानूनन अपराध है। यदि भविष्य में पुनः ऐसा प्रयास किया गया तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे सरकारी भूमि पर अतिक्रमण न करें तथा किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण की सूचना समय रहते प्रशासन को दें। प्रशासन ने कहा कि च्ॅक् एवं राजस्व की भूमि की सुरक्षा प्राथमिकता है और ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
फोटो परिचय- अवैध निर्माण रूकवाती टीम

Post a Comment

Previous Post Next Post