तिगड़ेश्वर मंदिर की सड़क का निर्माण का हुआ भूमि पूजन


कालपी (जालौन) । कालपी विधानसभा क्षेत्र के प्राचीन एवं धार्मिक महत्व के तिगड़ेश्वर मंदिर तक आने जाने के लिए धर्मार्थ योजना के अंतर्गत 2 करोड़ 10 लाख की लागत से सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया। सोमवार को कार्यवाही संस्था के इंजीनियर तथा क्षेत्रीय ग्रामीणों की मौजूदगी में सड़क निर्माण का कार्य भूमि पूजन करके धूमधाम पूर्वक किया गया। 

क्षेत्रीय विधायक विनोद चतुर्वेदी, रमेश मिश्रा, प्रमोद पाठक लोक निर्माण विभाग खंड 3 के सहायक अभियंता अंचल वर्मा, जूनियर इंजीनियर बृजेंद्र सिंह, शंखवार अतुल पाल, राजेंद्र सिंह तथा क्षेत्रीय नागरिकों की मौजूदगी में धार्मिक विधि विधान से पूजन किया गया। उक्त कार्य धर्मार्थ योजना के अंतर्गत कालपी मांगरोल मार्ग से तिगड़ेश्वर मंदिर तक 1.2 किमी लंबी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। तथा सड़क के दोनों तरफ इंटरलॉकिंग का कार्य होगा। पुलिया का भी निर्माण कार्य कराया जाएगा। उल्लेखनीय होगी क्षेत्रीय विधायक विनोद चतुर्वेदी के प्रस्ताव पर शासन के द्वारा धर्मार्थ योजना के तहत सड़क निर्माण की स्वीकृति के साथ ही बजट आवंटित किया गया है। सड़क का निर्माण हो जाने से धर्मस्थल को आने जाने का रास्ता सुगम हो जाएगा।
फोटो परिचय-भूमि पूजन करते क्षेत्रीय विधायक विनोद चतुर्वेदी, 

Post a Comment

Previous Post Next Post