कोंच(जालौन)। उरई रोड स्थित शैक्षणिक संस्था में दिन सोमवार को मथुरा प्रसाद महाविद्यालय में आयोजित रोवर रेंजर प्रवेश एवं निपुण प्रशिक्षण शिविर के तृतीय दिवस पर युवाओं में अनुशासन नेतृत्व और सेवा भावना का उत्साहपूर्ण प्रदर्शन देखने को मिला।
शिविर 21 फरवरी से 25 फरवरी तक संचालित किया जा रहा है रोवर प्रभारी डॉ. भूपेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को चार टीमों कृ वैलोसिरेपटर स्नो लेपर्ड लोटस डेसी और डैन सिटी कृ में विभाजित किया गया है जिससे उनमें टीम भावना और प्रतिस्पर्धात्मक कौशल का विकास हो सके।दिवस की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई जिसके बाद बी.पी. 6 कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण सत्र में रोवर-रेंजरों को प्राथमिक सहायता के व्यवहारिक तरीके सिखाए गए तथा विभिन्न प्रकार की गांठें बांधने का अभ्यास कराया गया इन गतिविधियों के माध्यम से आपात परिस्थितियों में तत्परता और दक्षता विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया
रेंजर प्रभारी डॉ. मधुर लता द्विवेदी ने शिविर के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रोवर-रेंजर का मूल मंत्र “हर काम के लिए तैयार रहो” है उन्होंने बताया कि शिविर का लक्ष्य प्रत्येक प्रतिभागी को स्वावलंबी समाजसेवी और कर्तव्यनिष्ठ नागरिक बनाना है अनुशासन प्रकृति प्रेम सद्भावना और स्पष्ट लक्ष्य निर्धारण जैसे गुणों को व्यवहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से विकसित किया जा रहा
है इस अवसर पर कैम्प सहायक अनुज चौबे हार्दिक सनी कृष्णा क्रीत नंदनी रागिनी साक्षी मुस्कान निशा शिवानी रश्मि नम्रता वैष्णवी और प्रतिज्ञा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे शिविर का वातावरण उत्साह ऊर्जा और सकारात्मकता से परिपूर्ण रहा।
फोटो परिचय- निपुण प्रशिक्षण शिविर में रोवर रेंजर
Post a Comment