- विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत डीएम ने 15$ बूथों का निरीक्षण किया,
-578 मतदेय स्थलों पर अभियान चला, युवाओं से नाम दर्ज कराने की अपील।
(राकेश कुमार)
माधौगढ़(जालौन)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 1 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत जिले के सभी 578 मतदेय स्थलों पर शनिवार को विशेष शिविरों का आयोजन किया गया।
निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सोनी ने स्वयं अभियान का जायजा लेने के लिए 15 से अधिक बूथों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बीएलओ की उपस्थिति, मतदाता सूचियों के प्रदर्शन और प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नाम जोड़ने (प्रपत्र-6), विलोपन (प्रपत्र-7) या संशोधन (प्रपत्र-8) से संबंधित दावों-आपत्तियों का पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे कोई पात्र नागरिक मतदान से वंचित न रहे।
एसडीएम सोनी ने जनता से अपील की कि वे अपने बूथ पर जाकर मतदाता सूची में नाम जांचें। साथ ही, उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से आह्वान किया कि 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले या वर्ष 2026 की अन्य अर्हता तिथियों (1 अप्रैल, 1 जुलाई, 1 अक्टूबर) पर 18 वर्ष के होने वाले युवा अग्रिम दावा (प्रपत्र-6) प्रस्तुत कर लोकतंत्र की इस प्रक्रिया से जुड़ें।ये फॉर्म संबंधित बीएलओ और ऑनलाइन पोर्टल अवजमते.मबप.हवअ.पद पर उपलब्ध हैं। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार गौरव कुमार, नायब तहसीलदार भुवनेन्द्र कुमार और वैभव गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
फोटो परिचय-निर्देश देते एसडीएम राकेश कुमार सोनी

Post a Comment