इंटर कनेक्टिविटी योजना में तीन सड़कों के निर्माण के लिए फंड मंजूर


-विधायक विनोद चतुर्वेदी की पहल पर मंजूरी मिली 
कालपी(जालौन)। 220 कालपी विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों की तीन अलग-अलग सड़कों के निर्माण के लिए क्षेत्रीय विधायक विनोद चतुर्वेदी के प्रस्ताव पर 6 करोड रुपए की योजना को मंजूर कर दिया गया है। अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो लोग निर्माण विभाग के द्वारा जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। 

उक्त के संबंध में लोक निर्माण विभाग कालपी क्षेत्र के मुख्य अभियंता राजनाथ गुप्ता ने जिलाधिकारी जालौन एवं संबंधित अधिकारियों को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में इंटर कनेक्टिविटी योजना के अंतर्गत विधायक विनोद चतुर्वेदी के प्रस्तावित एवं जिलाधिकारी जालौन की पत्र दिनांक 30-04-2025 का हवाला दिया। प्रारंभिक आगमन प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति है। 
कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी के मुताबिक कालपी क्षेत्र के कदौरा इकौना से मिश्रीपुर मार्ग के 1 व 2 व 3 के 2.3 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए एक करोड़ 81 लाख रुपए, चमारी से संधि 4रू45 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 3 करोड़ 56 लाख रुपए तथा हथनौरा पिपरौंध मार्ग 1.350 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए एक करोड चार लाख रुपए की मंजूरी मिली है। क्षेत्रीय विधायक के मुताबिक उक्त सड़कों का निर्माण कार्य लोक कल्याण विभाग खंड 3 के द्वारा किया जाएगा। 
फोटो परिचय- विधायक विनोद चतुर्वेदी

Post a Comment

Previous Post Next Post