रमजान की तैयारियों को लेकर ए आई एम आई एम ने एस डी एम को सौंपा पत्र’


कोंच(जालौन)। आगामी रमजान महीने एवं होली पर साफ सफाई व्यबस्था सहित बिजली पानी तथा गढ्ढा मुक्त सड़क को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए दिन सोमवार को ए आई एम आई एम के नगर अध्यक्ष चौ. वाहिद कुरैशी की अगुआई में एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी बीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता को सोंपते हुए मांग की है कि मुस्लिम धर्म का पवित्र महीना रमजान 18 फरवरी 2026 से शुरू हो रहा है 

जिसमें नगर व क्षेत्र की मस्जिदों व मंदिरों की गलियों की साफ सफाई लाइट पानी की व्यबस्था जिससे नमाजियों एवं आम जनमानस को किसी भी तरह की परेशानियों से राहत मिल सके वहीं खाद्य पदार्थों में मिलावट की समस्या पर निदान कराते हुए रमजान माह में शराब बंदी की जाए और तराबी एवं नमाज के समय संवेदनशील जगहों पर पुलिस व्यबस्था चाक चौबंद रखी जाए जिससे आपसी भाईचारा और शांति व्यबस्था बनी रहे इस दौरान मोहम्मद आरिफ मसूदी शाहरुख फरमान अंसारी मोहम्मद जाहिद चिराग हुसैन अयाज़ अहमद इमरान राजा सफीक अंसारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
फोटो परिचय- एसडीएम को पत्र देते एआईएमआईएम कार्यकर्ता

Post a Comment

Previous Post Next Post