- परिचालक ने लूटपाट करने का लगाया आरोप
रामपुरा,(जालौन)। रामपुरा थाना अंतर्गत रोडवेज बस के आगे टेंपो में सवारी भरने से मना करने पर टेंपो चालक एवं उसमें बैटरी सवारियों ने रोडवेज बस स्टॉप की मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया ।
परिचालक ने बैग से टिकट गड्डी एवं लगभग सब ₹8000 नगद लूट ले जाने तथा वेबिल फाड़ डालने का आरोप लगाया है। रामपुरा थाना अंतर्गत ऊमरी नगर में रविवार को दोपहर करीब 2:00 बजे जगम्मनपुर से उरई चलने वाली मुख्यमंत्री ग्रामीण सेवा रोडवेज बस के स्टाफ को टेंपो नंबर UP 92 AT 9167 के चालक एवं उसमें बैटरी सवारियों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। विवरण के अनुसार उक्त टेंपो ऊमरी बस स्टैंड पर सवारियों को भरकर ले जा रहा था उसी दौरान करीब 2:00 बजे रोडवेज बस UP 78 AT 7497 जगम्मनपुर से चलकर ऊमरी आ गई और रोडवेज परिचालक नितिन सोनी ने बस के समय पर टेंपो से सवारियां ले जाने पर आपत्ति की इस पर टेंपो सवार यात्रियों एवं टेंपो चालक ने परिचालक की मारपीट करना शुरू कर दिया। अपने परिचालक को बचाने आए रोडवेज चालक सत्यदेव तिवारी ने जब बीच वचाव कराना चाहा तो उक्त लोग ने चालक को पीट-पीट कर मरणासन्न कर दिया। परिचालक का आरोप है की मारपीट करने वाले लोग उसके बैग से लगभग₹7000 एवं टिकट गड्डी लूट ले गए एवं वेविल को फाड़ डाला है। घटना की सूचना पर रोडवेज टीआई निजाम खान रामपुरा थाने पर पहुंच गए हैं । घायल रोडवेज स्टाफ को प्राथमिक चिकित्सा हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा ले जाया गया।रामपुरा थाना पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है
Post a Comment