ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव संपन्न, अवधेश प्रताप सिंह बने जिलाध्यक्ष


- निष्पक्ष मतदान में 346 मतों से दर्ज की जीत, अन्य पदाधिकारी निर्विरोध
उरई (जालौन)। पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी प्रांतीय संघ के जिला स्तरीय चुनाव जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय सभागार में संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया जिला पंचायत राज अधिकारी रामअयोध्या प्रसाद के निर्देशन में निष्पक्ष मतदान के साथ कराई गई। मतदान मुबारक बाबू (वरिष्ठ उपाध्यक्ष) एवं रामबिहारी वर्मा (अध्यक्ष, संयुक्त परिषद कर्मचारी संघ, जिलाध्यक्ष) के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। 

जिलाध्यक्ष पद पर हुए मुकाबले में अवधेश प्रताप सिंह को 441 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंदी चंद्रशेखर आजाद को 95 मत मिले। इस प्रकार अवधेश प्रताप सिंह 346 मतों के अंतर से विजयी घोषित किए गए। जिला महामंत्री पद पर संतराम सिंह 45 मतों से विजयी रहे। जिला कोषाध्यक्ष पद पर मनोज कुमार, जिला संगठन मंत्री पद पर हिरदेश कुमार तथा जिला संप्रेक्षक पद पर प्रदीप कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी कुलदीप कुमार (पूर्व जिलाध्यक्ष), आसाराम कुशवाहा (जिला महामंत्री, हमीरपुर), श्रवण कुमार (सहायक निरीक्षक) और मोहनलाल (सहायक निरीक्षक) के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का चुनाव अधिकारियों व समर्थकों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर किशन बाबू, हिमांचल, रमाकांत, सुरेश कुमार (पूर्व अध्यक्ष), गनपत, चरण सिंह, विनोद (रामपुरा), रणवीर, रामाश्रेय, नितिन, मनोज कुशवाहा, महेश, दिनेश, राजकुमार, त्रिमोहन, पंकज चौरसिया, अशोक (कदौरा), रामसिंह, मुकेश, जितेंद्र बाबू, विनोद कुमार, धर्मेंद्र, तारिक, योगेश सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post