महामंडलेश्वर की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सौंपी गई महंती


कोंच(जालौन)। सनातन धर्म में महंती गद्दी का विशेष दर्जा है। जो सेवा त्याग और धर्म के संरक्षण से प्राप्त होता है और इसकी जिम्मेदारी निभाना एक साधना है। इसी गद्दी को लेकर दिन बुधवार को तहसील के समीप स्थित प्राचीन गणेश मंदिर परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें मंदिर में सेवारत पुजारी पंडित संदीप शाण्डिल्य को विधिवत रूप से महंती गद्दी सौंपी गई।

इस पुनीत अवसर पर महामंडलेश्वर राघवेंद्र दास पिरौना एवं महामंडलेश्वर सिद्ध राम दास थड़ेश्वरी मंदिर की विशेष देखरेख में  वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ महंती की परंपरागत रस्में पूर्ण कराई गई कार्यक्रम स्थल को फूल मालाओं से सजाते हुए श्रद्धालुओं द्वारा भजन कीर्तन का गायन किया गया जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में पं.संदीप शांडिल्य को वैदिक क्रिया कलापों के साथ महंती की गद्दी पर आशीन किया गया। जिसमें महंत गोपालदास बंगरा महंत रघुनाथ दास रामलला मंदिर महंत अशोक दास बड़ी माता मंदिर महंत गोविंद दास पचोखरा एट महंत अनुरुद्ध दास महंत गोविंद दास महंत अशोकदास एवं महंत मोहन दास सहित अनेक संत एवं महंतो ने पं.संदीप शांडिल्य को आशीर्वाद देते हुए कहा कि महंती केवल पद नहीं बल्कि सेवा त्याग और धर्म के संरक्षण की जिम्मेदारी है। उन्होंने अपेक्षा जताई कि वे मंदिर की धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए समाज में आध्यात्मिक जागरूकता का प्रसार करेंगे। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों श्रद्धालुओं और भक्तों की बड़ी संख्या मौजूद रही। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
फोटो परिचय-कार्यक्रम में पं.संदीप शांडिल्य सौपते महंती व मौजूद गणमान्य नागरिक 

Post a Comment

Previous Post Next Post