-ग्राम प्रधान द्वारा लिखित शिकायती पत्र दिया डीडीओ को
कुठौंद(जालौन)। विकासखंड कुठौंद की ग्राम पंचायत हाजीपुर में 2024-20 25 से लेकर आज तक ग्राम विकास अधिकारी जयसिंह यादव द्वारा कोई भी विकास कार्य नहीं कराया गया है जिसमें ग्राम प्रधान द्वारा लिखित शिकायती पत्र डी डी ओ को उनके कार्य शैली के संबंध में दिया गया। ग्राम पंचायत हाजीपुर में ग्राम निधि की धनराशि 23 दिसंबर 2025 में 6 लाख 96 370 रुपए आये थे। 31 दिसम्बर 789012 सात लाख नवासी हजार बारह रुपए सन् 2024 में धनराशि प्राप्त होने के बाबजूद ग्राम विकास अधिकारी द्वारा कोई भी विकास नहीं किया।
प्रधान द्वारा लाख कोशिशों के बावजूद भी ग्राम विकास अधिकारी ने एक भी बात नहीं सुनी। इस कार्य शैली से हताश होकर डी डी ओ महोदय को प्रार्थना पत्र देना पड़ा ताकि ग्राम विकास अधिकारी जयसिंह यादव का कहना है की हमारे पास कई ग्राम पंचायतें है जिसमें हम आधे आधे पर काम करवाते हैं। ग्राम पंचायत में कुछ कार्य प्रधान द्वारा करवाए गए हैं जिनका भुगतान नहीं कर रहा है जैसे की इंटरलॉक,हैंड पंप रीवोर तथा गोपालक का मानदेय शौचालय में तैनात केयर टेकर का मानदेय प्रधान का मानदेय पंचायत सहायक का मानदेय न दिए जाने के संबंध की इस प्रकार की गतिविधियों की जांच कराई जाए । इसी प्रकार की गतिविधियों के चलते ग्राम पंचायत दमरास में निलंबित भी हुए थे।जिससे ग्राम पंचायत के ग्रामीणों को शासन द्वारा दिए गए विकास कार्य की योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके। एक और बड़ी दिलचस्प बात यह है कि ग्राम विकास अधिकारी गौशाला के रजिस्टर को अपने पास ही रखते हैं। अपनी मनमर्जी से डिमांड लगाते हैं और अपनी मनमर्जी से ही हर कार्य को किया करते हैं ।ग्राम प्रधान से कभी भी किसी भी प्रकार की ग्राम पंचायत के संबंध में बात नहीं की जाती है और ना ही यह मौके पर कभी गांव में आते हैं ।इनके दलाल लगे हैं वही ग्राम पंचायत का संचालन कर रहे हैं। इसलिए शासन व प्रशासन से इस तरह की आशाओं के साथ गुहार लगाते हुए ग्राम पंचायत प्रधान द्वारा जांच किए जाने की मांग की गई है। क्योंकि वर्तमान समय में ग्राम पंचायत का भविष्य अंधकार में डूबा हुआ है। शिकायत किए 5दिन बीत गए इसके उपरांत भी कोई कार्यवाही ग्राम विकास अधिकारी पर नहीं की गई और शिकायत को पढ़ते ही खंड विकास अधिकारी ने ग्राम प्रधान के सामने सचिव से समस्या का निस्तारण करने के लिए कहा था।
Post a Comment