कालपी (जालौन)। 220 कालपी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बेतवा नदी के खनन क्षेत्र के आवागमन के लिए 23 किलोमीटर लंबी बसरेही मार्ग की जीर्ण शीर्ण सड़क के नवनिर्माण के लिए क्षेत्रीय विधायक विनोद चतुर्वेदी ने मामले को विधानसभा में उठाकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया है। विधानसभा स्पीकर सतीश महाना ने भी संज्ञान में लेकर विभागीय मंत्री को भी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
बजट सत्र के दौरान विधायक विनोद चतुर्वेदी ने अपने भाषण में कहा कि हमारा क्षेत्र खनन क्षेत्र के लिए विख्यात है। खनन से ही 5-7 सौ करोड़ की धनराशि अर्जित होती है। लेकिन खनन क्षेत्र की 23 विभागीय किलोमीटर लंबी बरही बंबा से बसरेही तक की सड़क उपेक्षित पड़ी है। विभाग 23 करोड रुपए का बजट भी सड़क निर्माण के लिए उपलब्ध नहीं कर रहा है।
खनन में विभागीय मंत्री ने जवाब देते हुए अवगत कराया है कि उक्त सड़क में खनन के लिए ही सबसे अधिक वाहनों का आवागमन होता है। डीएम स्तर से फंड के माध्यम से उक्त सड़क निर्माण कार्य कराया जाएगा।
Post a Comment