कालपी (जालौन)। विकासखंड कदौरा के ग्राम उकासा मे स्थित परिषदीय विद्यालय के परिसर में तहसीलदार अभिनव कुमार तिवारी की अध्यक्षता में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर महिलाओं के हितों को लेकर चर्चा की तथा ग्रामीणों को शासन की योजनाओं तथा कानून की जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। राजस्व विभाग तथा न्याय विभाग के तत्वावधान में आयोजित विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर में कालपी के तहसीलदार अभिनव कुमार तिवारी ने बताया कि महिलाओं के हितों तथा संरक्षण के लिये कानून में व्यवस्था की गयी है।
उन्होंने बताया कि महिलाओं का उत्पीडन कराना कानूनी अपराध है। तहसीलदार ने कहा कि किशोरियों तथा महिलाओं का शोषण करने पर पास्को एक्ट के अंतर्गत कारवाई की जाती है।इसी तरह ट्रांसजेंडर के हितों में कानून में व्यवस्था की गई है।उन्होंने जमीनों के दाखिल खारिज,बिरासत तथा राजस्व विभाग के द्वारा चलाई जा योजनाओ को बतलाया। उन्होंने आव्हान किया है कि सभी ग्रामीणों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए। शासन के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ भी हासिल करते रहना चाहिए। क्षेत्रीय लेखपाल शिव मंगल पाठक ने महिला हेल्पलाइन, एम्बुलेंस सेवा 108,102 तथा अन्य जानकारियां दी। नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम आदि विषयों पर चर्चा की।शिविर में ग्राम प्रधान अनूप कुमार, राजस्व निरीक्षक हरेंद्र सिंह सेंगर,पीएलवी अरविंद कुमार, पंचायत अधिकारी शिवम कौशिक, स्वयं सेविका , सहित कई विभागों के अधिकारी तथा आसपास गांव के ग्रामीणों ने सहभागिता की।
फोटो परिचय- विधिक साक्षरता शिविर में जागरुक करते तहसीलदार
फोटो परिचय- विधिक साक्षरता शिविर में जागरुक करते तहसीलदार
Post a Comment