परमहंस बद्रीदास महाराज के दर्शन कर हजारों भक्तों ने छका भंडारा


कोंच(जालौन)। तहसील क्षेत्र के ग्राम देवगांव स्थित परमहंस बद्रीदास महाराज आश्रम पर महाशिवरात्रि पर्व और ब्रह्मलीन परमहंस बद्रीदास महाराज की 54 वीं पुण्य स्मृति में विशेष पूजा अर्चना के उपरांत हजारों की संख्या में दूर दराज से आए शिवभक्तों ने भंडारा प्रसाद ग्रहण किया तड़के सुबह 3ः30 बजे से 5ः40 बजे तक गुरुदेव के स्नान किए गए।

 सुबह 6ः10 बजे मंगला आरती में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए सुवह 8 बजे से हवन पूजन सहित अन्य अनुष्ठान संपादित हुए वहीं आश्रम के व्यवस्थापक मदन मोहन तिवारी पप्पू महाराज के निर्देशन में राज कुमार राजू महाराज हरगोविंद खुराना रिंकू लल्ला रामजी पटेल सुरेंद्र कुशवाहा रवि पटेल प्रेम कुमार पटेल लक्ष्मण खिरा वीरेंद्र चौधरी भगवत शरण पटेल राजेश पटेल कोमल वर्मा खिलंजू रामकुमार प्रजापति सुरेश कुमार पटेल अरविंद कुमार आदि व्यवस्थाओं में रहे पर्व के मौके पर शांति व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी।
फोटो परिचय- भंडारा छकते भक्तगढ

Post a Comment

Previous Post Next Post