उरई में सपा (पीडीए) का जन चेतना सम्मेलन संपन्न, दलित-पिछड़ों को किया गया एकजुट

आगामी चुनाव में पी डी ए के साथ रहेगी प्रदेश की जनता- तिलकचंद अहिरवार 
उरई(जालौन)। समाजवादी पार्टी के पिछड़ा, दलित एवं अल्पसंख्यक (पीडीए) प्रकोष्ठ का जन चेतना सम्मेलन शनिवार को शहर के एक गेस्ट हाउस में भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों को पार्टी की नीतियों के प्रति जागरूक करना और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना रहा।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि सांसद नारायण दास अहिरवार एवं स्नातक एमएलसी मानसिंह यादव रहे। इस अवसर पर पूर्व एमएलसी तिलकचंद्र अहिरवार की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में आनंद यादव, हरिओम उपाध्याय, वीरपाल सिंह दादी और महेश शिरोमणि मंचासीन रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन वीरेंद्र यादव ने किया और आयोजन की जिम्मेदारी सुरजीत दोहरे (शहजादपुरा) ने बखूबी निभाई।
अपने संबोधन में मुख्य वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि समाजवादी पार्टी सदैव दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के हितों की संवाहक रही है। उन्होंने हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनावों का उदाहरण देते हुए कहा कि पार्टी ने सबसे अधिक संख्या में इन वर्गों के उम्मीदवारों को टिकट दिया, जिसका सुखद परिणाम यह रहा कि 37 सदस्य संसद पहुंचे। वक्ताओं ने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनावों में प्रदेश की जनता एकजुट होकर पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के साथ खड़ी रहेगी और भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने में अहम भूमिका निभाएगी।
कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर एवं आयोजक सुरजीत दोहरे ने आए हुए सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से वेदप्रकाश यादव, बबलू अहिरवार, अनिल प्रजापति (जिला पंचायत सदस्य, शाहजदपुरा), सर्वेश यादव (लल्ला), जमालुद्दीन (पप्पू), मनोज दोहरे (मिझौना), मानवेन्द्र सिंह (मोनू), कुलदीप (सर जी), अनीस प्रधान, मानसिंह, अरुण कुमार (कदौरा), जितेंद्र यादव, मंगली प्रसाद मौर्या, सुनील पाल, बब्बू पाल (भेंड़), प्रमोद सविता, श्रीराम कुशवाहा, ब्रजेश कुमार, रामऔतार नेता, सीताराम पुजारी और दीपशिखा श्रीवास सहित सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post