स्वच्छ भारत मिशन को नगर पालिका लगा रही बट्टा, जगह-जगह कूड़े के लगे ढेर


कोंच(जालौन)। नगर का मुख्य बाजार हो या फिर कोई मोहल्ले की गली नगर पालिका के कर्मचारी कूड़े का ढेर उठाने से कतराते हैं और इतना ही नहीं झाड़ू भी दो-तीन दिन में लगाई जाती है। जबकि नागरिकों से आमदनी के नाम पर नया हाउस टैक्स नियत कर दिया गया है। लेकिन सुविधा एवं स्वच्छता के नाम पर नगर पालिका परिषद बट्टा लग रही है।

            मामला मोहल्ला गांधीनगर का है जहां दिन बुधवार को मोहल्ले वासियों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए बताया कि नगर पालिका द्वारा नियमित सफाई नहीं कराई जा रही है और सफाई कर्मियों द्वारा तीन से चार दिन में एक बार ही कचरा उठाने का काम करते हैं जिसके कारण पूरे इलाके में गंदगी फैल जाती है और इन डॉन से दुर्गंध तो आती ही है। साथ ही संक्रामक बीमारियों का खतरा भी मंडराता रहता है आपको बता दें कि नगर पालिका स्वच्छ भारत मिशन की डींगें हांककर वाल पेंटिंग कराता है।जबकि वास्तविकता में नगर पालिका र्भ्ष्टाचार के साथ साथ स्वच्छ भारत मिशन को भी पलीता लगाने में जुटा हुआ है। इस दौरान दिनेश शराब विनीत चतुर्वेदी अचल ठाकुर राम जी गुर्जर अवधेश कुमार सीमा देवी सहित तमाम मोहल्लेवासी मौजूद रहे।
फोटो परिचय-जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर 

Post a Comment

Previous Post Next Post