पूजा-पाठ के साथ रोड निर्माण का कार्य हुआ प्रारम्भ


*स्नेहलता रायपुरिया की रिपोर्ट*
उरई(जालौन)। नगर पालिका परिषद उरई द्वारा 15वां वित्त आयोग योजना के अंतर्गत नगर के रामनगर उत्तरी वार्ड में सीसी रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ विधिवत पूजा-पाठ के साथ किया गया। यह कार्य अभिलाषा देवी के प्रतिनिधि राहुल श्रीवास्तव के माध्यम से प्रारंभ कराया गया। सीसी रोड का निर्माण घनश्याम परिहार के मकान से ठाकुरदास वर्मा के मकान तक किया जा रहा है। बताया गया कि उक्त सड़क निर्माण के लिए लगभग छह माह पूर्व टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई थी। 

अब कार्य शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। इस सीसी रोड की कुल लंबाई लगभग 70 मीटर है, जिस पर करीब 9 लाख 30 हजार रुपये की लागत से निर्माण कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की खराब स्थिति के कारण आवागमन में परेशानी हो रही थी। बरसात के दिनों में कीचड़ और गड्ढों की समस्या आम हो गई थी। सीसी रोड बनने से न सिर्फ आवागमन सुगम होगा, बल्कि मोहल्ले की साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण में भी सुधार आएगा।
पूजा-पाठ कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने निर्माण एजेंसी को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही आश्वासन दिया गया कि नगर में विकास कार्यों की श्रृंखला आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post